Connect with us

मौसम अलर्ट: जारी हुआ मौसम बुलेटिन, पढिये कहां मेहरबान होंगे इंद्रदेव…

उत्तराखंड

मौसम अलर्ट: जारी हुआ मौसम बुलेटिन, पढिये कहां मेहरबान होंगे इंद्रदेव…

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड में अगले चार दिनों तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इतना ही नहीं 3 मई को ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट रहेगा। चार मई को बारिश, ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट है।

राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के अधिकांश स्थानों और शेष जिलों में पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से हल्की बारिश, गर्जना की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…

चार और पांच मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं, 6 मई को राज्य के कुमांऊ मंडल के पर्वतीय क्षेत्रो के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा तथा गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कही कही हलकी वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। जबकि राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सतही हवाएं दिन के समय तेज़ और झोकेदार चलने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां भेंट कीं…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top