Connect with us

‘आदर्श चम्पावत’ के साथ ‘आदर्श उत्तराखंड’ का संकल्प होगा साकार: सीएम धामी…

उत्तराखंड

‘आदर्श चम्पावत’ के साथ ‘आदर्श उत्तराखंड’ का संकल्प होगा साकार: सीएम धामी…

 

बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बनबसा में युवा संवाद कार्यक्रम के बाद प्रबुद्धजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प के साथ ही राज्य सरकार ‘आदर्श उत्तराखंड’ के निर्माण की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज को दिशा देने में प्रबुद्धजनों की अहम भूमिका है और उनके सुझाव व मार्गदर्शन विकास कार्यों को नई गति प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजनों का अभिनंदन करते हुए कहा कि वे समाज के दर्पण होते हैं। उनके विचार और चिंतन समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। चम्पावत के प्रबुद्धजनों से मिलने वाली ऊर्जा, सुझाव और आशीर्वाद सरकार को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: पिथौरागढ़ में तकनीकी संस्थान का विस्तार, राफ्टिंग के नए सुरक्षा नियम लागू…

मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर में आईएसबीटी और शारदा कॉरिडोर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा होंगे। मां पूर्णागिरि धाम को वर्षभर तीर्थयात्रियों के लिए सुगम बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। ककराली गेट से पूर्णागिरि धाम तक स्थायी प्रकाश व्यवस्था के साथ रोपवे और हेलीपैड के विकास की योजना पर काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के दृष्टिगत टनकपुर पर्यटन और तीर्थाटन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। जनपद में पार्किंग, एपीजे अब्दुल कलाम संस्थान और अत्याधुनिक साइंस सेंटर समेत विभिन्न विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा राहत में त्वरित कार्रवाई और आयुष सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: मदन कौशिक

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड सतत विकास, कानून-व्यवस्था, निवेश और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की जीएसडीपी पिछले पांच वर्षों में दोगुनी हुई है और पर्यटन क्षेत्र में भी उत्तराखंड ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। कर्तव्य पथ पर मानसखंड की झांकी को प्रथम स्थान मिलना राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का गौरव है।

कार्यक्रम में प्रबुद्धजन बंशीधर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। पूर्व सैनिक पुष्कर कापड़ी, पूर्व कैप्टन भानी चंद और अर्जुन सिंह ने भी अपने विचार रखे और चम्पावत सहित उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…

कार्यक्रम के दौरान बनबसा की प्रथम महिला ग्राम प्रधान एवं दिव्यांग कमला देवी मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आगे आना चाह रही थीं। उन्हें देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके पास पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार से कार्यक्रम में मौजूद लोग भावुक हो गए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top