Connect with us

उत्तराखंडः रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ग्राम प्रधान गिरफ्तार…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ग्राम प्रधान गिरफ्तार…

उत्तराखंड में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने उधम सिंह नगर में गदरपुर में एक ग्राम प्रधान को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि से जुड़ा है.। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान गिरधरनगर तहसील गदरपुर कविता गुम्बर को तहसील गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर के स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने की फाइल में हस्ताक्षर करने के एवज में प्रत्येक से 2000-2000 रु कुल 6000 रु0 की रिश्वत लेते हुए उनके निवास पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी

बताया जा रहा है कि शिकयतकर्ताओं द्वारा दिनांक 17.03.2023 को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि रु 12000 रू प्राप्त करने हेतु अपने सभी दस्तावेज ग्राम प्रधान कविता को दे दिये गये थे परन्तु रिश्वत की धनराशि नहीं मिलने के कारण अनुदान प्राप्त करने की फाइल उनके द्वारा लम्बित रखी गयी थी। जिस पर शिकयतकर्तओं द्वारा भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध टोल फ्री नम्बर 1064 में भी शिकायत की गई थी, जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top