Connect with us

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

उत्तराखंड

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

 

देहरादून, केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को विकास कार्यों के लिए बड़ी सौगात देते हुए “पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता एसएएसआई योजना” के तहत कुल 2355.54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे राज्य में आधारभूत संरचना और विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एसएएसआई योजना के अंतर्गत उत्तराखंड को 71.94 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त इसी योजना के तहत संचालित “प्राइड ऑफ हिल्स (पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विकास सहायता योजना)” के अंतर्गत राज्य के लिए 2283.60 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इन दोनों मदों को मिलाकर केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक उत्तराखंड को कुल 2355.54 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा राहत में त्वरित कार्रवाई और आयुष सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: मदन कौशिक

इस अवसर पर पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उत्तराखंड के विकास में निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी हकीकत परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र से प्राप्त यह वित्तीय सहायता राज्य के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगी तथा आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top