Connect with us

उत्तराखंडः पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड का प्रकोप, ऐसा रहेगा अगले चार दिन मौसम…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड का प्रकोप, ऐसा रहेगा अगले चार दिन मौसम…

Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। प्रदेश में जहां पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले चार दिन कड़ाके की ठंड पड़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। जिससे कोहरे और शीतलहर के चलते कहीं कहीं कोल्ड डे की स्थिति भी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य के मैदानी इलाकों में आगामी 6 जनवरी तक घना कोहरा तथा प्रचंड शीतलहर का दौर जारी रहेगा जिसको लेकर ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, रुड़की और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने की संभावना है।  बताया जा रहा है कि राज्य में 7 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। तो वहीं 8 जनवरी को राज्य के पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशीस, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘आदर्श चम्पावत’ के साथ ‘आदर्श उत्तराखंड’ का संकल्प होगा साकार: सीएम धामी…

बताया जा रहा है कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री लुढ़क गया है।  मौसम विभाग की माने तो 8 जनवरी तक कुछ इसी तरह मौसम बना रहेगा अगले दो-तीन दिन ठंड में और बढ़ोतरी होने के आसार है। बढ़ती ठंड और मैदान में घने कोहरे के साथ शीतलहर के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top