Connect with us

उत्तराखंडः कलयुगी बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः कलयुगी बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या…

उत्तराखंड से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रुद्रपुर में पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर एक में कलयुगी बेटे ने पिता की निर्मम हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि बेटे ने शराब के नशे में पूर्व सैनिक पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में परिवार में कोहराम मच गया है तो वहीं  सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  युवक शराब पीने का आदि था। वह शराब पी कर घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था। बृहस्पतिवार की देर रात भी वह शराब पी कर घर में झगड़ा कर रहा था। इस दौरान उसने बीच बीच बचाव करने आए पिता पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सीने में धारदार हथियार के वार से दीवान गिरी घायल हो गए। आनन-फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान भजमन गिरि के रूप में हुई है। वहीं मृतक का नाम दीवान गिरी (58) बताया जा रहा है ।  मृतक आर्मी से सूबेदार के पद से रिटायर्ड था। मामले में  हालांकि अभी परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top