Connect with us

एसडीएम संगीता कन्नौजिया की हालात में नहीं हो रहा सुधार, इन परेशानियों से जूझ रही…

उत्तराखंड

एसडीएम संगीता कन्नौजिया की हालात में नहीं हो रहा सुधार, इन परेशानियों से जूझ रही…

देहरादूनः हरिद्वार में दर्दनाक हादसे की शिकार हुई लक्सर एसडीएम की हालात अभी भी नाजुक बनी है। 24 घंटे बीतने के बाद भी उनकी हालात में सुधार नहीं आया है। एम्स ऋषिकेश ने एसडीएम संगीता कन्नौजिया का हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार एम्स में भर्ती लक्सर (हरिद्वार) की उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका सेचुरेशन लेवल कम होने और सांस लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए उन्हें लाईफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…

सड़क दुर्घटना के दौरान गंभीररूप से घायल लक्सर हरिद्वार की एसडीएम संगीता कन्नौजिया की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद उपचार के लिए उन्हें बीते रोज मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि इलाज प्रक्रिया के दौरान बीते रोज एम्स के ट्रॉमा चिकित्सकों ने उनकी विभिन्न जांचें और एमआरआई की थी। चिकित्सकों के अनुसार एमआरआई रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई हैं। साथ ही उनके एक हाथ की हड्डी भी टूटी पाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…

उन्होंने बताया कि उनका ब्लड प्रैशर काफी कम हो गया है और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। ब्लड प्रैशर और सेचुरेशन लेवल को नियन्त्रित करने के लिए चिकित्सकों ने उन्हें लाईफ सपोर्ट सिस्टम में वेन्टिलेटर पर रखा है। उल्लेखनीय है कि बीते रोज जब संगीता कन्नौजिया को एम्स में भर्ती कराया गया तो प्रारम्भिक जांचों में उनमें सवाईकल स्पाईन इंज्यूरी पाई गई थी। संस्थान के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों का दल उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन, सतपुली झील निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top