Connect with us

नगर निकाय निर्वाचन के लिए तैनात कार्मिकों का किया गया प्रथम रेंडमाइजेशन…

उत्तराखंड

नगर निकाय निर्वाचन के लिए तैनात कार्मिकों का किया गया प्रथम रेंडमाइजेशन…

नगर निकाय चुनाव को पारदर्शिता एवं सफलापूर्वक संपादित कराने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए तैनात किए जाने वाले जोनल, सेक्टर, पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में प्रथम रैंडमाईजेशन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपादित कराने के लिए 05 जोन तथा 12 सेक्टर बनाए गए हैं। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में 30 बूथ हैं जिसमें नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग में 11, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में 07 तथा नगर पंचायत तिलवाड़ा, ऊखीमठ एवं गुप्तकाशी में 04-04 बूथ हैं। जिसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित कराने के लिए तैनात किए जाने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन…

रैंडमाइजेशन के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, प्रभारी सूचना अधिकारी रती लाल शाह, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी ललित मोहन गोदियाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top