Connect with us

देहरादून पहुंची एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, जानिए क्यों अहम है दौरा..

उत्तराखंड

देहरादून पहुंची एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, जानिए क्यों अहम है दौरा..

देहरादून- उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। आज एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देहरादून दौरे पर पहुंची हैं। इस दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और जनजाति सांस्कृतिक टीम की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार का स्वागत किया गया। वह यहां महत्वपूर्ण बैठक करेंगी। जिसमें कई मुद्दों पर बात की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त : धामी

जानिए क्यों अहम है मुर्मू का दौरा..

18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा। वहीं, 21 जुलाई को मतगणना की तारीख निर्धारित है। ऐसे में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू इन दिनों समर्थन जुटाने के उद्देश्य से राज्यों का दौरा कर रही हैं। इसी क्रम में वह सोमवार को देहरादून आईं हैं। वह सुबह 10 बजे देहरादून पहुंचीं। यहां पहुंच कर उन्होंने कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर बलिदानी आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…

भाजपा विधायकों और सांसदों के साथ बैठक

बताया जा रहा है कि दोपहर में मुर्मू मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित सेफ हाउस में पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों से मुलाकात करेंगी। संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बीजेपी के सभी 47 विधायकों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। देहरादून वह भाजपा विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगी। जिसके बाद वह बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top