Connect with us

हिमाचल चुनाव में सीएम धामी निभा रहें अहम भूमिका, घर-घर जाकर मांगे वोट…

उत्तराखंड

हिमाचल चुनाव में सीएम धामी निभा रहें अहम भूमिका, घर-घर जाकर मांगे वोट…

Himachal Elections: हिमाचल प्रदेश में चुनाव को लेकर इस समय रैलियों का दौर चर रहा है। पूरे राज्य में 12 नवंबर को एक चरण में वोटिग होनी है। तो वहीं उत्तराखंड के सीएम धामी भी चुनावी रण में हुंकार भर रहे है। भाजपा को जिताने के लिए उत्तराखंड के नेता भी मैदान में है। इसी कड़ी में सीएम धामी ने एक बार फिर हिमाचल में आम जन से भाजपा को वोट देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने हिमाचल के चुनावी रण में आज कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर के लिए जनता से वोट देने की आग्रह किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार रिवाज बदलेगा और भाजपा की फिर सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर भारी मतों से जीतेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

सीएम धामी ने कहा कि हिमाचल के अंदर 5 सालों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। हमारे देश में जहां भाजपा की सरकार चल रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम किया है वहीं हिमाचल प्रदेश में भी जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास की गति निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास की गति को बढ़ाने के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाएंगे। प्रदेश की जनता को आगे ले जाने के लिए भाजपा कृत संकल्पित है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…

वहीं हिमाचल के नगरोटा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के पास एक ही मुद्दा है कि यहां एक रिवाज है कि एक बार कांग्रेस आती है और एक बार भाजपा। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम, मणिपुर में जाकर देखो रिवाज बदल गया है। अब एक बार भाजपा आती है तो बार-बार भाजपा आती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top