Connect with us

आरोप: मुनिकीरेती अवैध पार्किंग शुल्क वसूली में आंदोलनरत आशीष गौड़ ने बताई अपनी जान असुरक्षित…

उत्तराखंड

आरोप: मुनिकीरेती अवैध पार्किंग शुल्क वसूली में आंदोलनरत आशीष गौड़ ने बताई अपनी जान असुरक्षित…

टिहरी। नरेंद्रनगर तहसील में बीते दिनों मुनिकीरेती खरास्रोत पार्किंग में अवैध पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर स्थानीय निवासी आशीष गौड़ ने पार्किंग ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए थे। यही नही इस बाबत उन्होंने पार्किंग स्थल पर अनिश्चित कालीन धरना भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ₹7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली सहमति, उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

धरने का संज्ञान लेते हुए मौके पर नरेंद्रनगर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर आशीष गौड़ को लिखित आश्वासन देते हुए मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही थी। जिसके बाद गौड़ द्वारा धरने को समाप्त कर दिया गया। आज आशीष गौड़ ने बताया कि उक्त विषय पर वह मौके पर पहुंचे तो हालात वही नजर आए,पर्यटकों से अवैध पार्किंग शुल्क वसूलने के उन्होंने अभी भी फिर से आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

यही नही उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पार्किंग स्थल पर उन्हें डरा धमकाकर वहां से खदेड़ा गया है। जिससे वह अपनी जान को असुरक्षित समझ रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने डीजीपी और मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भी लिखा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

आरोप: मुनिकीरेती अवैध पार्किंग शुल्क वसूली में आंदोलनरत आशीष गौड़ ने बताई अपनी जान असुरक्षित…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top