Connect with us

देहरादून में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, एक घायल…

उत्तराखंड

देहरादून में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, एक घायल…

डोईवाला: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। हर सुबह हादसे की खबर ले कर आ रही है। इस वक्त बड़े हादसे की खबर देहरादून से आ रही है। यहां हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोईवाला के माजरी ग्रांट चौक के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा अलसुबह लगभग 5.30 बजे डोईवाला के माजरी ग्रांट चौक के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक रुद्रपुर से चलकर हरिद्वार होता हुआ देहरादून की ओर आटा लेकर आ रहा था। तभी ट्रक अचानक ही सड़क के किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुहंची पुलिस ने ट्रक में सवार दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला ले जाया गया जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, हजारों लोगों ने किया उत्साहपूर्ण सहभाग

मृतक युवक की पहचान सरफराज पुत्र मोहम्मद वसीम नई बस्ती, जसपुर ,जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान जलीस अहमद पुत्र शकील अहमद जोधपुरी टाडा, अजीम नगर, रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, एक घायल…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top