Connect with us

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल…

Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां ज्योलीकोट क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई (bus accident in Jyolikot area Nainital) है। इस हादसे में 6 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना (Several people injured in bus accident)है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही बस अनियंत्रित होकर ज्योलीकोट इलाके में दोगांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में पलट गई, बस में सवार 30 से ज्यादा पर्यटकों में से करीब 6 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाल कर हल्द्वानी के हायर सेंटर उपचार के लिए ले जाया गया है। वहीं बस चालक फरार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

बताया जा रहा है कि ड्राइवर बस को तेज रफ्तार से ले जा रहा था। तभी उसका नियंत्रण खो गया और बस सीधे खाई में जा गिरी। गनिमत रही कि बस पलटते हुए पेड़ से अटक गई। यदि बस पेड़ से नहीं अटकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोगों के हाथ पांव टूट चुके हैं, जबकि कई लोगों को अन्य गंभीर चोटें लगी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top