Connect with us

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही आफत की बारिश, अगले चार दिन अलर्ट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही आफत की बारिश, अगले चार दिन अलर्ट…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही आफत की बारिश बरस रही है। पूरे राज्य में बारिश का दौर जारी है। मौसन विभाग की माने तो इस बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।  मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी सहित 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।प्रदेश में आज पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और कई दौर की बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 27 और 28 जून को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट है। इसके बाद 29 जून को भी प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…

वहीं भारी बारिश के मद्देनजर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम लगातार बरसात की मॉनिटरिंग कर रही है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम भी तैयार किए गए हैं। सरकारी मशीनरी को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है। साथ ही पीडब्ल्यूडी और पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि पहाड़ों पर आपदाग्रस्त स्थानों पर जेसीबी तैनात की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

बारिश की वजह से राज्य में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ भूस्खलन और चट्टानों के गिरने की भी संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की सलाह दी है वहीं संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कों के अवरुद्ध होने की आशंका जाहिर की गई है। निचले इलाको में पानी भर सकता है ऐसे में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही के दौरान सावधानी बरतने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top