Connect with us

उत्तराखंडः बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखंड में जहां चारधाम यात्रा जारी है। वहीं यात्रा पर मौसम की मार जहां देखने को मिल रही है। वहीं पहाड़ से मौत बरस रही है। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ हाईवे पर गुरुवार शाम हादसा हो गया।  यहां हेलंग के पास पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में एक कार आ गई है। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए है। वहीं  हनुमान चट्टी में भी पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

मिली जानकारी के अनुसार जोशीमठ से चमोली की ओर आते समय एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा हेलंग के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां पहाड़ी से पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया तो वहीं ये पत्थर यात्रियों की चलती कार के ऊपर आ गिरे। कार में दो लोग सवार थे। जो घायल हो गए है।बताया जा रहा है कि घायल यात्री चंडीगढ़ निवासी है। दोनों को ही चोटे आई है। ये तो गनिमत रही की उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए है।

यह भी पढ़ें 👉  सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी

वहीं दूसरा हादसा  हनुमान चट्टी में हुआ है। बताया जा रहा है कि  हनुमान चट्टी में  पहाड़ से पत्थर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेलंग में हादसे के बाद पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके करण बदरीनाथ हाईवे हेलंग में बंद हो गया है। वहीं हाईवे पर यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले यमुनोत्री धाम से दर्शन कर गंगोत्री दर्शन को जाते समय खरादी में एक महिला की पत्थर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। आंध्र प्रदेश की महिला श्रद्धालु टी सरोजा पत्नी बैंकट रमन उम्र 46 वर्ष निवासी अलकापुरी कोथपैरा हैदराबाद बीते शुक्रवार की शाम को दर्शन कर खरादी कस्बे में एक होटल में रुके और शनिवार की सुबह गंगोत्री धाम रवाना होते समय पहाड़ी की ओर खड़े वाहन के पास जाते समय अचानक पहाड़ी से आए पत्थर से सर पर चोट आई आ गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सीएसआर को मिलेगा नया बल, कई बड़ी कंपनियों ने सरकार के साथ किए एमओयू…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top