Connect with us

उत्तराखंडः ड्यूटी पर जा रहे पूर्व फौजी की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः ड्यूटी पर जा रहे पूर्व फौजी की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां एक और दिवाली की खुशियां है वहीं  नैनीताल के हल्द्वानी से दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पूर्व फौजी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं दिवाली की खुशियों के बीच गांव में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे सीएम धामी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में घर से ड्यूटी के लिए निकले एक पूर्व फौजी की सड़क हादसे में मौत हो हो गई । बताया जा रहा है कि वह वन विभाग में डेलीवेज पर काम कर। रविवार को ड्यूटी से लौटने के दौरान काठगोदाम पुलिस थाने से चंद कदम दूर सीआरपीएफ कैंप कार्यालय के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मतदाता सूची सुधार का मौका, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान हिम्मतपुर नकायल गौलापार निवासी भुवन चंद्र भट्ट (48) के रूप में हुई है । वह फौज से रिटायर है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को 108 सेवा से अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद हादसे की जांच शुरू कर दी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरि धाम मार्ग पर लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 8.10 करोड़ की योजना शुरू…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top