Connect with us

उत्तराखंडः ड्रीम 11 से फिर चमकी पहाड़ के युवक की किस्मत, बना करोड़पति…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः ड्रीम 11 से फिर चमकी पहाड़ के युवक की किस्मत, बना करोड़पति…

Dream 11: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के रहने वाले एक युवक की किस्मत रातोंरात ऐसी चमकी की वह करोड़पति बन गया। बताया जा रहा है कि युवक मोबाइल पर Dream 11 नाम के ऐप पर क्रिकेट गेम खेलता था। इसी ऐप के माध्यम से उसने टीम बनाकर एक करोड़ रुपये जीते हैं। युवक के खाते में जीत की राशि ट्रांसफर हो गई है और इससे युवक के परिजन फूले नहीं समा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लाक के ग्राम कपड़िया निवासी अजय रावत  की किस्मत आईपीएल में बेंगलुरु बनाम कोलकाता मैच ने बदल दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ₹39 लगाकर dream11 में टीम बनाई थी। उनकी टीम को सर्वाधिक 844.5 पॉइंट मिले और उन्होंने सीधे एक करोड़ की रकम जीती।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

बताया जा रहा है कि गेम टैली बोर्ड पर नंबर-1 हासिल करते हुए उसने एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। टैक्स की राशि काटकर 70 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। परिवार में खुशी की लहर हैं।गौरतलब है कि उत्तराखंड के युवाओं में ड्रीम 11 का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। आईपीएल लीग के सीजन में कई पहाड़ के युवा रातो रात करोड़पति बन गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top