Connect with us

चकराता से विकासनगर के लिए जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, दो की मौत…

उत्तराखंड

चकराता से विकासनगर के लिए जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, दो की मौत…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां चकराता से विकासनगर के लिए जा रही एक यूटिलिटी खाई में गिर गई। हादसे में लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य घायल हो गए है। वहीं घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूटिलिटी श्म्भर क्वानू गांव से सुबह सात बजे विकासनगर के लिए चली थी। तभी रास्‍ते में वाहन पलटकर टोंस नदी में जा गिरा। वाहन में यूटिलिटी में एक महिला सहित एक ही परिवार से तीन लोग सवार थे। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुहंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेल सुविधाओं के विस्तार पर धामी सरकार का बड़ा फैसला…

बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल है। पुलिस ने घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकास नगर भिजवाया है। मृतकों में पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह 48 साल निवासी मैलोत क्वानू चकराता और मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह 27 साल निवासी मैलोत क्वानू शामिल हैं। घायल महिला की पहचान सामो देवी पत्नी पूरण सिंह 42 साल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top