Connect with us

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट बंद इस दिन होंगे बंद, तैयारियां तेज…

उत्तराखंड

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट बंद इस दिन होंगे बंद, तैयारियां तेज…

Chardham Yatra: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने वाले है। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व पर 26 अक्टूबर को दोपहर 12.01 बजे बंद होंगे। तो वहीं 27 अक्टूबर को दो यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां भेंट कीं…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के अवसर पर बंद होते हैं। इस बार 26 अक्टूबर को सुबह 10.15 बजे मां गंगा के मुकुट को उतारा जाएगा और इसके बाद निर्वाण दर्शन होंगे। वेद मंत्रों के साथ मां की मूर्ति का महाभिषेक होता है। उसके बाद विधिवत हवन पूजा-अर्चना के साथ कपाट बंद कर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…

वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को दोपहर 12.09 बजे बंद होंगे। यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गांव से शनि महाराज की डोली 27 अक्टूबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी। जिसके बाद शनि महाराज के नेतृत्व में मां यमुना की डोली खरसाली पहुंचेगी। कपाट बंद होने तक खरसाली में स्थित यमुना मंदिर में मां यमुना के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कनखल में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top