Connect with us

देर रात खाई में गिरी कार, सुबह हादसे का चला पता, दो की मौत…

उत्तराखंड

देर रात खाई में गिरी कार, सुबह हादसे का चला पता, दो की मौत…

Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर  पिथौरागढ़ जिले से आ रही है। यहां देर रात भीषण हादसा हो गया। हादसे की पता आज सुबह चला है। बताया जा रहा है कि एक कार झूलाघाट-जौलजीबी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा नेपाल सीमा पर काली नदी किनारे झूलाघाट-जौलजीबी मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि झूलाघाट-जौलजीबी मार्ग पर देर रात किसी समय हुई दुर्घटना की भनक किसी को नहीं लगी। सुबह स्थानीय लोगों को जब हादसे के बारे में पता चला तो मामले की सूचना पुलिसकर्मियों को दी गई।जिसके बाद अस्कोट और जौलजीबी थानों से पुलिस मौके पर पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

बताया जा रहा है कि पुलिस ने शवाें को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान सिमलखेत निवासी भुवन राम 46 वर्ष पुत्र श्याम राम और रणवा निवासी डंबर राम 45 वर्ष पुत्र शेर राम के रूर में हुई है। माना जा रहा कि दोनों जौलजीबी मेले से गाव लौट रहे थे। वहीं हादसे के बाद से दौनों परिवारों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top