Connect with us

मसूरी- कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, चालक गंभीर घायल, तीन लोगों की बाल-बाल बची जान…

उत्तराखंड

मसूरी- कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, चालक गंभीर घायल, तीन लोगों की बाल-बाल बची जान…

उत्तराखंड में बारिश कहर जारी है। जहां जगह-जगह भूस्खलन से सड़के बंद है। वहीं  मसूरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां कांडीखाल के पास पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर हैं। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन, सतपुली झील निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रविवार दोपहर के समय हुआ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के यात्री कैंपटी फाल घूम कर चकराता की ओर जा रहे थे। इस दौरान कैंपटी फॉल से 4 किलोमीटर आगे कांडीखाल पर अचानक पहाड़ से पत्थर सीधा गाड़ी के ऊपर जा गिरा। हादसे में कार चालक गंभीर घायल हो गया। जबकि, कार सवार तीन लोगों की जान बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम

कार चालक की पहचान अश्वनी यादव पुत्र राम धीरज यादव (उम्र 43 वर्ष) निवासी शक्ति नगर नॉर्थ दिल्ली के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए मसूरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं अन्य लोगों की पहचान राजीव कुमार राठौड़ पुत्र स्वर्गीय दयानंद राठौड़ (उम्र 49 वर्ष), अंजू राठौड़ पत्नी राजीव कुमार राठौड़ (उम्र 47 वर्ष) और पुष्कर राठौड़ पुत्र राजीव कुमार राठौड़ (उम्र 16 वर्ष) निवासी ग्राम लॉरेंस केशव पुरम दिल्ली के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर जिला प्रशासन सख्त…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top