Connect with us

उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, मैदान में छाई धुंध…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, मैदान में छाई धुंध…

Weather Update: उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग का अनुमान सटिक बैठ रहा है। प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के साथ साथ हल्की बारीश की जानकारी मिल रही है। तो वहीं आज सुबह से ही मैदान में बादल आंख मिचोली खेल रहे है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिन शीत का प्रकोप बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तरकाशी के गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। देहरादून में अगले तीन दिन आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा की संभावना है। इधर खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। जा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। आज से अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

बताया जा रहा है कि पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के एक से दो दौर होने की संभावना है। जबकि, 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। अगले दो दिन हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे से कुछ राहत रह सकती है। गौरतलब है कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ था हालांकि, सुबह-शाम कंपकंपी बरकरार थी।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top