Connect with us

उत्तराखंड में कल भी बंद रहेंगे कई जिलों में स्कूल, अब यहां डीएम ने जारी किए आदेश…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में कल भी बंद रहेंगे कई जिलों में स्कूल, अब यहां डीएम ने जारी किए आदेश…

उत्तराखंड में जहां मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सोमवार को कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई वहीं। देहरादून सहित कई जिलों में एक बार फिर बारिश का दौर जारी हो गया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए आज दो जिलों के डीएम ने स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए है। चमोली में अगले दो दिन स्कूल बंद रहेंगे तो वहीं बागेश्वर में तीन दिन स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते चमोली जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जिले के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 और 12 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला बाल विकास अधिकारी को समस्त विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

वहीं बागेश्वर में सुरक्षा की दृष्टि से स्कूलों को तीन दिन तक बंद किया गया है। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। सुरक्षित आवासों में ही रहें। किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर सूचना आपदा प्रबंधन कार्यालय को देंने की अपील की गई है। गौरतलब है कि कल उधमसिंहनगर में भी स्कूल बंद रहेंगे तो वहीं, अल्मोड़ा में तीन दिन(10 से 12 जुलाई)  और नैनीताल में 10 से 13 जुलाई तक चार दिवसीय अवकाश पहले ही घोषित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर सीएम धामी ने शुरू किया राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान, जागेश्वर के विकास को लेकर 8 बड़ी घोषणाएं..
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top