Connect with us

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से दुःखद खबर, पांच जवान शहीद…

उत्तराखंड

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से दुःखद खबर, पांच जवान शहीद…

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से दुःखद खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां कांडी वन क्षेत्र में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए है। वहीं सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है और दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवाओं को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जम्मू के जिला राजोरी के कंडी इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि यहां पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जैसे ही संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान पर पहुंचीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…

बताया जा रहा है कि एनकाउंटर के दौरान हुए आईईडी ब्‍लास्‍ट में दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबक‍ि तीन जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ द‍िया है। आस-पास के क्षेत्रों से अतिरिक्त टीम को मुठभेड़ स्थल भेजा गया है और घायल सैन्यकर्मियों को उधमपुर में कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे सरकार, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top