Connect with us

पिथौरागढ़ जिले में भूकंप से डोली धरती, दहशत में लोग…

उत्तराखंड

पिथौरागढ़ जिले में भूकंप से डोली धरती, दहशत में लोग…

उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ जिले में आज सुबह भूकंप आया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जिले में लगातार हल्के भूकंप के झटके आ रहे है। जो कहीं परेशानी तो कहीं राहत भी माना जा रहा है। वैज्ञानिक हल्के झटके को या तो बड़े खतरे की चेतावनी समझते हैं या तो हल्के हल्के झटके से ऊर्जा निकलने से बड़े खतरे के टलने की राहत।

यह भी पढ़ें 👉  संत सम्मेलन में सीएम धामी ने सनातन संस्कृति पर दिया जोर…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिथौरागढ़ में आज सुबह करीब 6 बजकर 35 मिनट पर भूकंप आया है। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 2.2 थी। भूकंप का केंद्र नेपाल बॉर्डर था। जुलाई में भी यहां भूकंप के झटके आए थे। इससे पहले पिछले महीने 23 जुलाई को भी पिथौरागढ़ में भूकंप आया था। तब भूकंप की तीव्रता 3.2 थी।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…

गौरतलब है कि पिथौरागढ़ भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन पांच में आता है। इस अति दुर्गम पहाड़ी जिले में अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, कुमाऊं के कपकोट, धारचूला, मुनस्यारी भूकंप की दृष्टि से सर्वाधिक संवेदनशील है। इन इलाकों में धरती के दस से लेकर 25 किलोमीटर गहराई के बीच भूकंप आते रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के सख्त निर्देश: कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top