Connect with us

अब प्रेशर हॉर्न लगाने- बेचने और बनाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, लगेगा एक लाख का जु्र्माना…

उत्तराखंड

अब प्रेशर हॉर्न लगाने- बेचने और बनाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, लगेगा एक लाख का जु्र्माना…

उत्तराखंड में वाहन चालको के लिए काम की खबर है। यदि आपकी बाइक या कार में प्रेशर हॉर्न है तो आपके लिए परेशानी खड़ी होने वाली है। इतना ही नहीं अगर आप गाडिय़ों में प्रेशर हॉर्न लगाते है, बनाते है , बेचते है या  बजाते है तो आप पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। जी हां इसके लिए प्रशासन सख्त हो गया है। इसके लिए एक लाख रुपए जुर्माना और जेल भी जाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परिवहन विभाग अब प्रेशर हॉर्न बेचने और बनाने वाले कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश और परिवहन एक्ट के तहत ये कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नए परिवहन एक्ट के तहत परिवहन विभाग अब प्रेशर हार्न बनाने वाली कंपनियों और बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने जा रहा है। जिसके तहत एक लाख का जुर्माना और छह माह की कैद तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…

बताया जा रहा है कि अभी तक परिवहन विभाग वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने पर केवल कार्रवाई करता था, लेकिन अब प्रेशर हॉर्न बेचने और बनाने वाले कंपनियों के खिलाफ भी एक्शन लेगा। जो भी डीलर या दुकानदार वाहनों में प्रेशर हॉर्न या मॉडिफाइड साइलेंसर लगाता या बेचता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसकी कवायद शुरू की गई है।

गौरतलब है कि छोटे-बड़े वाहनों में लग रहा प्रेशर हार्न से लोगों को परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं तेज ध्वनि के हार्न से लोग सड़क दुर्घटना का भी शिकार हो जा रहे हैं। हृदय रोगियों के लिए तेज आवाज वाले हार्न मुसिबत बनते जा रहे हैं। हर तरफ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसे में अब मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top