Connect with us

उत्तराखंड में दो जगह गिरी आकाशीय बिजली, एक युवक की मौत, तीन घायल, सैकड़ों बकरियों की भी मौत…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में दो जगह गिरी आकाशीय बिजली, एक युवक की मौत, तीन घायल, सैकड़ों बकरियों की भी मौत…

उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बरसा रही है। नदियां उफान पर हैं,मार्ग बाधित हैं। वहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी खबरे आई हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश में दो जगह बिजली गिरने से चार लोग और 400 बकरियां चपेट में आई है। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अन्य गंभीर घायल हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तरकाशी पुरोला के कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों झुलसे लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अभिषेक (26) पुत्र धृपाल ज्याड़ा के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान चंद्र सिंह ज्याड़ा (55) पुत्र अजयपाल, निखिल (24) पुत्र खुशपाल, अशोक ( 18) पुत्र खुशपाल के रूप में  हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून पर सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 सितंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का तीसरा चरण…

वहीं दूसरी ओर बागेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने से कपकोट तहसील में भी बिजली गिरने की खबर है। कपकोट तहसील क्षेत्र के झुनी पंकुटाप पर चरवाहों की बकरियों पर बज्रपात हुआ है। सूचना पाकर पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम झुनी गांव गई है। मौका मुआयना किया गया गया हे। घटना स्थल पर बज्रपात से 400 बकरियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जिससे चरवाहों का भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top