Connect with us

देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान सितरंग का असर, भारी बारिश का अलर्ट…

उत्तराखंड

देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान सितरंग का असर, भारी बारिश का अलर्ट…

Weather Update: दिवाली पर मौसम खलल डाल सकता है। बंगाल की खाड़ी में तैयार हुआ चक्रवाती तूफान सितरंग (Cyclone Sitrang) तेजी से भारत की तरफ बढ़ रहा है। 25 अक्टूबर को इसके पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की आशंका है। इसकी वजह से कई इलाकों में दीपावली के दौरान भारी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। जिसे लेकर कई राज्यों में रेड और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि कई राज्यों में रेड व आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष सेवाओं के विस्तार और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के निर्देश…

विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोमवार को उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे और धीरे-धीरे 60-80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 90 किमी प्रति घंटे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 24-25 अक्टूबर तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में अपतटीय गतिविधियों के निलंबन से संबंधित एक सलाह जारी की है। साथ ही पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में तूफान के संभावित प्रभाव की चेतावनी भी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र पर 10 बेटियों की पढ़ाई को मिला नया जीवन…

बताया जा रहा है कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान और इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना के कारण, मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 25 अक्टूबर 2022 तक समुद्र में न जाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top