Connect with us

गैरसैंण मे उच्च स्तरीय बैठक सशक्त भू कानून निर्माण दिशा में महत्वपूर्ण कदम: भट्ट

उत्तराखंड

गैरसैंण मे उच्च स्तरीय बैठक सशक्त भू कानून निर्माण दिशा में महत्वपूर्ण कदम: भट्ट

देहरादून: भाजपा ने गैरसैंण में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हुई उच्च स्तरीय बैठक सशक्त भू कानून निर्माण दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है । प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया राज्य का निर्माण एवं उसका विकास भाजपा ने किया और शसक्त भू कानून भी हम ही लेकर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ…

साथ ही कहा, देवभूमि के संसाधनों और डेमोग्राफी का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। जिसके तहत राज्य का देवतुल्य स्वरूप बरकार रखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनेकों ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, चाहे अवैध धार्मिक अतिक्रमणों को ध्वस्त करना हो, चाहे धर्मांतरण कानून हो और चाहे यूसीसी हो। इसी क्रम में राज्य की सीमित भूमि को माफियाओं से बचाने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  दूर होगा जाम का झाम 11 नए स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, 1082 वाहनों की क्षमता…

हमारी सरकार ने जन्म भावना के अनुसार भू कानून निर्माण को लेकर उच्च स्तरीय कमेटी बनाई और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही अन्य प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वयं मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि आगामी बजट सत्र तक भू कानून सदन के पटल पर होगा।

यह भी पढ़ें 👉  15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य का निर्माण और उसका चहुमुखी विकास भाजपा सरकारों ने किया है। और राज्य का सशक्त भू कानून भी हम ही लेकर आने वाले हैं, इसको लेकर जनता के मध्य भी कोई दो राय नहीं है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top