Connect with us

भारत की दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए काम की खबर…

उत्तराखंड

भारत की दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए काम की खबर…

भारत की दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि हीरो मोटोकॉर्प कंपनी ने आज यानी 3 जुलाई से मोटरसाइकिल और स्कूटर के दामों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने अपने खास मॉडल्स के दामों में बढ़ोतरी इनपुट कॉस्ट बढ़ने और कामर्शियल जरूरतों को पूरा करने के लिए कीमतों में लगभग 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

यह भी पढ़ें 👉  समाधान दिवस में डीएम का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प कंपनी की मोटरसाइकिल और स्कूटर की खरीद पर एक्स शोरूम कीमत में 2 फीसदी का इजाफा ग्राहकों को देना होगा। कंपनी का कहना है कि ये बढ़त काफी कम की गई है और बदलाव के कारण लगातार आ रहे आर्थिक भार को कम करने का प्रयास है। बताया जा रहा है कि बीएस 6 स्टेज 2 यानि ओबीडी 2 के मानकों के हिसाब से 1 अप्रैल 2023 के बाद बनाई गई सभी बाइक्स और स्कूटर में कुछ बदलाव किए गए हैं जिसके चलते कीमतों में भी इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर करें टैग: डीएम

गौरतलब है कि कुछ समय पहले हीरो ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर विदा की कीमत भी बढ़ा दी थी। इसके पीछे कंपनी ने फेम 2 सब्सिडी के कम हो जाने का कारण बताया था। हालांकि इस दौरान लगभग सभी कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के दाम बढ़ा दिए थे। वहीं विदा वी1 प्रो की कीमतों में कंपनी ने करीब 6 हजार रुपये की बढ़त की थी। इलेक्ट्रिक स्कूटरों के दाम बढ़ने के बाद इनकी सेल में भी कुछ कमी देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top