Connect with us

देहरादूनः आईटीबीपी के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली , जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखंड

देहरादूनः आईटीबीपी के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली , जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर है। यहां सीमाद्वार में आईटीबीपी के जवान ने  ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा है कि जवान ने सर्विस इंसास राइफल से गोली चलाई। जवान को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं घटना से हड़कंप मच गया है। मामले में मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना थाना वसंत विहार क्षेत्र की है। यहां बुधवार को हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गौड़ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी जवान के साथियों ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जवान की रायफल कब्जे में ले ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  “नंदा–सुनंदा” से फिर जली उम्मीद की लौ, 39 बालिकाओं को ₹12.98 लाख की सहायता…

वहीं डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी विपिन मिश्रा की तहरीर पर वसंत विहार थाने में सिद्धीराम के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस भी जांच में जुटी है। पूछताछ में पता चला कि हेड कांस्टेबल ने परिवारिक क्लेश के चलते आत्महत्या का प्रयास किया। हेड कांस्टेबल के कंधे में गोली लगी है। इसलिए स्थिति सामान्य है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।गौरतलब है कि इससे पहले भी आईटीबीपी परिसर ने इस प्रकार की घटना हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top