Connect with us

ऋषिकेश से एक युवक का शव बरामद, शादी समारोह में शामिल होने आया था यहां…

उत्तराखंड

ऋषिकेश से एक युवक का शव बरामद, शादी समारोह में शामिल होने आया था यहां…

Uttarakhand News: पशुलोक बैराज, ऋषिकेश से एक युवक का शव बरामद किया गया है। आज दिनाँक 10 दिसम्बर 2022 को SDRF की फ्लड टीम द्वारा पशुलोक बैराज में सर्चिंग के दौरान एक शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त राहुल मिश्रा पुत्र अरुण मिश्रा, उम्र- 32 वर्ष, निवासी- बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

ज्ञातव्य हो कि विगत 03 दिसम्बर को गुड़गांव, दिल्ली से हरिद्वार शादी समारोह में सम्मिलित होने आये एक फैमिली ग्रुप के सदस्य ऋषिकेश घूमने आए थे। अलोहा होटल के पास निम बीच पर नदी किनारे घूमने के दौरान यह युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया था। जिसकी सूचना SDRF टीम को मिलते ही टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई परन्तु उक्त युवक का कुछ पता नही चल पाया था।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिला स्वरोजगार योजना में 212 महिलाओं को पहली, 276 को दूसरी किस्त जारी…

SDRF टीम द्वारा मय राफ्ट व डीप डाइविंग उपकरणों के विगत दिनों से लगातार उक्त युवक की सर्चिंग हेतु अभियान चलाया जा रहा था। आज युवक का शव पशुलोक बैराज से बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया तथा परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गयी।

यह भी पढ़ें 👉  कनखल में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top