Connect with us

कांग्रेस को मिला गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे को मिली कमान…

उत्तराखंड

कांग्रेस को मिला गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे को मिली कमान…

कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस को आखिरकार अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। 80 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं।कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हो चुका है। 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मिला है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस चुनाव में शशि थरूर का करारी शिकस्त दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत होगा मजबूत : मुख्यमंत्री धामी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार खड़गे ने सीधे मुकाबले में शशि थरूर को भारी मतों से हराया। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले। अध्यक्ष के चुनाव में कुल 9497 वोट पड़े थे। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर खड़गे की जीत का जश्न शुरू हो चुका है। खड़गे के समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ उनकी जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। जीत के बाद खड़गे से मिलने सचिन पायलट, गौरव गोगोई, तारिक अनवर जैसे नेता पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कांवड़ मेला, 25 जुलाई तक पूरी होंगी सभी तैयारियां: डीएम

गौरतलब है कि इस बार गांधी परिवार की तरफ से कोई भी सदस्य अध्यक्ष पद की रेस में शामिल नहीं था। ऐसा पिछले 24 साल में पहली बार हुआ है जब गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता अध्यक्ष पद तक पहुंचा है। इससे पहले सीताराम केसरी ऐसे अध्यक्ष थे, जो गांधी परिवार से नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top