Connect with us

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

Uttarakhand News: देहरादून सचिवालय में आज मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने एवं उनकी उचित मार्केटिंग की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों की आजीविका को बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन के क्षेत्र में प्रबल संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां भेंट कीं…

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक लाभ मिले। मत्स्य पालन को और तेजी से बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा 5 लक्ष्य तय किये जाएं व उनको फोकस करते हुए समयबद्धता के साथ आगे कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों में आधुनिक तकनीक को अपनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिन योजनाओं में केन्द्र एवं राज्य का अंश 90:10 के अनुपात में हो उनको अधिक प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त : धामी

कलस्टर बनाकर तालाबों का निर्माण किया जाए और उनके माध्यम से मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाए। इस अवसर पर मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, सचिव मत्स्य बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली, अपर सचिव अरूणेन्द्र चौहान,  योगेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top