Connect with us

बीजेपी नेता का बेटा हादसे का शिकार, इकलौते जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम…

उत्तराखंड

बीजेपी नेता का बेटा हादसे का शिकार, इकलौते जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम…

उत्तराखंड के चंपावत में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर गौजी नाले के पास एक बाइक हादसे क शिकार हो गई । हादसे में भाजपा नेता व ​पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के प्रतिनिधि रहे हरीश भट्ट के युवा पुत्र की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है तो वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…

मिली जानकारी के अनुसार ककरालीगेट निवासी हर्षित भट्ट (22) पुत्र हरीश भट्ट और ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज वार्ड नंबर 11 निवासी हिमांशु पंत (30) पुत्र प्रकाश पंत रविवार शाम पांच बजे बाइक से चूका से टनकपुर की ओर आ रहे थे। इस दौरान ठुलीगाड़ से आठ किमी दूर गौजी नाले पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में हर्षित की मौत हो गई। जबकि मृतक का साथी युवक घायल हुआ है। इकलौते बेटे की मौत से हरीश भट्ट के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले लिया। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हिमांशु पंत अब खतरे से बाहर है।  वहीं भाजपा नेता हरीश भट्ट के पुत्र की मौत की खबर से नगर के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए। कई लोग सांत्वना देने घर पर भी पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  मोरारी बापू की रामकथा में बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top