Connect with us

हेलंग में एक आवासीय मकान जमींदोज, दो की मौत, पांच घायल…

उत्तराखंड

हेलंग में एक आवासीय मकान जमींदोज, दो की मौत, पांच घायल…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरसी है। बताया जा रहा है कि चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड के हेलंग में एक आवासीय मकान जमींदोज हो गया। हादसे में सात लोग मलबे में दब गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोगों का रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू आज सुबह तक चला है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोशीमठ विकासखंड के हेलंग गांव में एक मकान ढहा है। यह हादसा मंगलवार देर शाम बद्रीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था, जो इमारत गिरी उसमें क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे। हादसे की सूचना अन्य लोगों ने पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चार लोगों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती किया है, जहां एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे दो घायलों को आज सुबह रेस्क्यू किया और एक शव को बरामद कर लिया है। मृतकों की पहचान अनमोल (उम्र 19) पुत्र टीका राम भंडारी , प्रिन्स (उम्र 21) पुत्र टीका राम भंडारी निवासी निवासी नेपाल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन, सतपुली झील निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण…

वहीं घायलों का नाम भरत सिंह नेगी (उम्र 46)पुत्र  किशन सिंह नेगी ग्राम पिलखी भेंटा थाना जोशीमठ (रेफर), मनीष पंवार (उम्र 27) पुत्र राजेन्द्र सिंह पंवार निवासी पल्ला जखोली थाना जोशीमठ( रेफर) ,  घायल हुकुम बहादुर (उम्र 55) पुत्र गौरी बहादुर निवासी पीयू नेपाल,अमीता देवी (उम्र 50) पत्नी हुकुम बहादुर निवासी पीयू नेपाल, सुमित्रा देवी (उम्र 45) पत्नी खड़का बहादुर निवासी धनगढ़ी नेपाल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top