Connect with us

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने डोईवाला ब्लाक में मतगणना का लिया जायजा

उत्तराखंड

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने डोईवाला ब्लाक में मतगणना का लिया जायजा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना 31 जुलाई को ठीक सुबह 8 बजे शुरू हुई। जनपद देहरादून के सभी ब्लाक मुख्यालयों में बनाए गए मतगणना सेंटर पर ही मतगणना कार्य किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने डोईवाला ब्लाक मुख्यालय में मतगणना कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 108 आपातकालीन सेवा बनी उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत ढाल

उन्होंने मतगणना सहायकों को बहुत सावधानी और पूरा समय लेते हुए मतगणना कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। कहा कि मतगणना कार्यो में किसी प्रकार की जल्दबाजी न की जाए। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर को मतगणना पूरी होने पर निर्वाचित प्रत्याशियों को आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने और निर्वाचित प्रत्याशियों के नाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतगणना की समाप्ति के बाद सभी मतपत्रों को सील कर सुरक्षित रखा जाए। इस दौरान उन्होंने काउंटिंग टेबलों का निरीक्षण करते हुए मतगणना कार्यो का जायजा भी लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग: माल्टा महोत्सव में डीएम ने दिया संदेश, माल्टे से बने उत्पादों को शीतकालीन यात्रा से जोड़ने के निर्देश
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top