Connect with us

सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, मिलेगी इतनी छात्रवृत्ति…

उत्तराखंड

सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, मिलेगी इतनी छात्रवृत्ति…

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि कक्षा 6 से 12वीं तक हर महीने छात्र-छात्राओं को 600 से लेकर 3000 तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे

इस पर सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। जल्द ही प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। सरकार छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने और ड्राॅप आउट को कम करने के लिए छात्रवृत्ति योजना लाने जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कक्षा 6 और 8 वीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक कक्षा छह के छात्र-छात्राओं को 600, 7 वीं के छात्रों को 700, 8 वीं के छात्रों को 800, 9 वीं के छात्रों को 900, 10 वीं के छात्रों को 2000, 11 वीं के छात्रों को 2500 और 12 वीं के मेरिट के आधार पर चयनित छात्र-छात्राओं को हर महीने 3000 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। 12 वीं के छात्र-छात्राओं को जो छात्रवृत्ति दी जाएगी वे तीन साल तक के लिए मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top