Connect with us

छावला गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट, सीएम धामी ने कही ये बात…

उत्तराखंड

छावला गैंगरेप केस में बड़ा अपडेट, सीएम धामी ने कही ये बात…

उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए एक कदम बढ़ाया गया है। साल 2012 में दिल्ली के छावला में हुए गैंगरेप के सभी दोषियों को 7 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बरी करने  के बाद उठे विरोध के स्वर के बाद अब दिल्ली के उपराज्यपाल ने पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मंजूरी दे दी है। इस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) का बड़ा बयान सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड की बेटी से  2012 में दिल्ली के छावला में हुए गैंगरेप केस में निचली अदालत और हाईकोर्ट ने तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को बदलते हुए सभी दोषियों को बरी कर दिया। पीड़िता का परिवार 10 साल से न्याय की आस में था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद उनका न्याय से भरोसा उठ गया। जिसके बाद उन्होंने रिव्यू पिटीशन दायर करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सीएसआर को मिलेगा नया बल, कई बड़ी कंपनियों ने सरकार के साथ किए एमओयू…

बता दें कि बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने भी गुरुवार को 2012 के छावला गैंगरेप पीड़िता के माता-पिता के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की और उनसे मामले में समीक्षा याचिका दायर करने का अनुरोध किया था. बलूनी उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद हैं, जहां से पीड़िता आई थी. उसके माता-पिता ने कहा था कि वे आरोपी के लिए मौत की सजा चाहते हैं

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

वहीं सीएम धामी ने इस मामले में बेटी को न्याय दिलाने के लिए रिव्यू पिटीशन की बात कही थी। जिसके बाद अब दिल्ली के उपराज्यपाल का धन्यवाद किया है। सीएम धामी ने कहा कि देश की बेटी को न्याय दिलाने की दिशा में लिए गए फैसले के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल का धन्यवाद है। हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top