Connect with us

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी…

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम विभाग ने  पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून सहित पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जो सटिक साबित हो रही है। दून में दोपहर बाद से तेज बारिश शुरू हो गई है। वहीं बाकी जिलों को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी रोपवे परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, सचिव आवास ने किया प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें राजधानी देहरादून, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग शामिल हैं. मौसम विभाग की मानें तो इन इलाकों में आज भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर प्रभावित जिलों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और कहीं-कहीं सड़कें बाधित होने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

विभाग ने ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में लोगों ने सावधान रहने की अपील की है। क्योंकि अनुमानित बारिश होने की स्थिति में लैंडस्लाइड हो सकता है। साथ ही गधेरों और नदियों से लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि बारिश के कारण नदियों का जल स्तर कभी भी बढ़ सकता है।नदियों के किनारे रहने वाले वाले लोग बरसाती पानी की चपेट में आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…

बताया जा रहा है कि वहीं 11 से 13 अगस्त तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि इन तीन दिनों के लिए कोई अलर्ट नहीं है। इसके बाद बारिश में बढ़ोतरी की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top