Connect with us

हेलंग मामले में प्रियंका गांधी आई सामने, प्रदेश सरकार पर किए प्रहार…

उत्तराखंड

हेलंग मामले में प्रियंका गांधी आई सामने, प्रदेश सरकार पर किए प्रहार…

Politics: उत्तराखंड के चमोली का हेलंग चारा पत्ती विवाद गरमा गया है। मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा बन गया है। मामले में अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस मामले में सरकार को घेरते हुए एक पोस्ट की है। प्रियंका गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया पेज पर महिलाओं से घास छीनते सुरक्षा कर्मियों को वीडिया भी शेयर किया है। प्रियंका ने लिखा कि, पहाड़ों की घास पर पहाड़ के लोगों को ही हक न मिलना सरासर ज्यादती है। और भाजपा को भी कटघरे में खड़ा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान

जंगल-जमीन का अधिकार

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा ‘पहाड़ों की घास पर पहाड़ के लोगों को ही हक न मिलना सरासर ज्यादती है। स्थानीय लोगों ने पहाड़ों की रक्षा की, उनको संवारा, सरकार उन्हीं को उत्तराखंड के हेलंग में पहाड़ की घास काटने से रोक रही है।’ आगे उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार एक तरफ आदिवासियों से जंगल-जमीन का अधिकार छीन रही है तो दूसरी तरफ पहाड़ पर रहने वालों को पहाड़ी प्राकृतिक संपदाओं से वंचित कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

ये है मामला

बताया जा रहा है कि आरोप है कि जोशीमठ हेलंग में चारापत्ती लेकर आ रही कुछ महिलाओं से पुलिस और सीआईएसएफ ने उनकी गठरियां छीन लीं और उन्हें छह घंटे तक हिरासत में रखा। इस दौरान उन्हें पुलिस वाहन और थाने में बिठाकर रखा गया। महिलाओं का कहना था कि वे सालों से चारा पत्ती लाती रही हैं, लेकिन पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने उनकी एक न सुनी। उन्होंने पूरे क्षेत्र को प्रतिबंधित बताते हुए उन्हें पुलिस वाहन और थाने में बैठाया और 250 रुपये का चालान कर छोड़ा। जिसके बाद से मामला गरमा गया है। मामले में सीएम धामी जांच के आदेश दें चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top