Connect with us

पिथौरागढ़ से सटे गांव में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…

उत्तराखंड

पिथौरागढ़ से सटे गांव में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…

Landslide: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से लगे नेपाल के गांव में भूसख्लन हो गया है। भूसख्लन में चट्टान एक घर के ऊपर जा गिरी। मलबे में दब कर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मलबे में दबी वृद्धा को बचाव दल ने घायलावस्था में निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना से गांव में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” की थीम पर देहरादून में 9 दिवसीय भव्य सहकारिता मेला

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा पिथौरागढ़ से सटे पड़ोसी देश नेपाल के अछाम जिले के तुर्माखांद भूल गांव में पहाड़ी दरक कर एक मकान पर जा गिरी। हादसा देर रात हुआ है। रविवार की रात एक बजे के आसपास जिले के तुर्माखांद भूल गांव में भारी भूस्खलन हुआ। इस दौरान पहाड़ से गिरी चट्टान और मलबा अमर बिष्ट के मकान पर गिरा। मलबे में दब कर अमर बिष्ट की भाभी हरिकला बिष्ट 45 वर्ष , भाई विरेंद्र बिष्ट और भतीजा संविधान बिष्ट की मलबे में दब कर मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना में गौशाला में दबकर 7 पशुओं की भी मौत हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार- उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसेवा पहल

बताया जा रहा है कि इस हादसे में मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। अमर की मां नैना बिष्ट 65 वर्ष मलबे में दबी थी। सूचना मिलते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया था। बचाव दल ने नैना बिष्ट को मलबे से जिंदा निकाल कर अस्पताल में भर्ती किया। बताया जा रहा है कि अमर बिष्ट रविवार को किसी कार्य से गांव से बाहर गया था जिसके चलते उसकी जान बच गई। मलबे में अमर बिष्ट के सात जानवरों की भी मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top