Connect with us

सीएम धामी का ऐलान, पत्रकारों को अब 5 हजार की जगह दी जाएगी 8 हजार रुपए पेंशन…

उत्तराखंड

सीएम धामी का ऐलान, पत्रकारों को अब 5 हजार की जगह दी जाएगी 8 हजार रुपए पेंशन…

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों को बड़ी सौगात दी है। सीएम धामी ने पत्रकार पेंशन बढ़ाने सहित पत्रकारों के हित में कई घोषणाएं की है। पत्रकारों को अब 5 हजार की जगह 8 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी। जिसकी घोषणा सीएम धामी ने रविवार को आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम में आयोजित उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के द्वितीय प्रांतीय सम्मेलन में की।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रकार पेंशन से सम्बन्धित नियमों को सरल बनाये जाने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों को पूर्व की भांति सूचना विभाग द्वारा आवास व्यवस्था किये जाने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन देवभूमि रत्न अवार्ड से सम्मानित किया तथा उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की स्मारिका का भी विमोचन किया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील… 

सीएम धानी ने कार्यक्रम में सभी पत्रकारों से हमेशा साफ-सुथरी एवं निर्भीक निष्पक्ष निडर पत्रकारिता के साथ चलने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि कलम की ताकत हमेशा ही अन्य ताकतों पर भारी रहती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का छात्र होने के नाते वे पत्रकारिता क्षेत्र की समस्याओं से भी परिचित हैं। आज समय के साथ पत्रकारिता के आयाम बदले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए उन्होंने कहा कि निडर, निर्भीक, निष्पक्ष पत्रकारिता का समाज में अहम योगदान रहता है। सीएम ने कहा कि जनता एवं सरकार के बीच में संवाद कायम कर, सरकार एवं प्रशासन के सामने जनता की समस्याओं को सामने लाकर पत्रकार हमेशा ही अहम भूमिका निभाते हैं, साथ ही संवाद का माध्यम बनकर विकास में अपना योगदान देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…

 

सीएम धामी का ऐलान, पत्रकारों को अब 5 हजार की जगह दी जाएगी 8 हजार रुपए पेंशन…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top