Connect with us

अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान, युवाओं से की ये अपील…

उत्तराखंड

अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान, युवाओं से की ये अपील…

देहरादूनः उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ बेरोजगार युवकों ने गुरुवार को जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस विरोध के बीच में अब सीएम धामी का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम धामी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर युवाओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि अग्नि वीर बनकर राज्य और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने घोषणा की है कि अग्निवीरों को राज्य के विभिन्न सेवाओं में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार के अवसर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेअग्निपथ योजना के लिए प्रदेश में बड़ा एलान किया है। कहा क‍ि सेना से रिटायर होने के बाद अग्निवीरों को पुलिस, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन में रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए सेवा नियमावली तैयार होगी। सीएम धामी ने कहा कि सेना की चार साल की नौकरी के बाद युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिला स्वरोजगार योजना में 212 महिलाओं को पहली, 276 को दूसरी किस्त जारी…

उन्होंने कहा कि सेना में अपनी सेवाएं देने वाले युवाओं का उत्तराखंड सरकार में नौकरी के वक्त प्राथमिकता भी दिया जाएगा। कहा कि सैनिकों के हित के लिए सरकार की ओर से हरसंभव कदम उठाया जाएगा। केंद्र सरकार की इस योजना से बेरोजगारों का सेना में भर्ती होने का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है उत्तराखंड से भारी संख्या में युवा सेना के तीनों अंगों सहित पैरा मिलिट्री फाेस में तैनात हैं। कहा कि उत्तराखंड के युवा देश की सेवा में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में सैकड़ों पूर्व सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता शामिल, भट्ट बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी पार्टी

 

अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान, युवाओं से की ये अपील…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top