Connect with us

अपराध: मामूली बात पर होटल वालों ने युवक को पीटा, युवक ने बचाई जान…

उत्तराखंड

अपराध: मामूली बात पर होटल वालों ने युवक को पीटा, युवक ने बचाई जान…

टिहरी। नरेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी से घर वापस लौट रहे एक युवक की बाइक सड़क पर गिरे पानी पर स्लिप होकर गिर पड़ी। सड़क पर पानी एक होटल के द्वारा गिराया गया था। इस संबंध में जब बाइक चालक ने होटल के सिक्योरिटी गार्ड को टोका तो उन्होंने मैनेजर के कहने पर बाइक सवार युवक को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  *स्वास्थ्य सचिव के हस्तक्षेप से दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, सफाई व्यवस्था बहाल

किसी तरह युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। फिलहाल अस्पताल में युवक इलाज करा रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  नरेंद्र नगर थाना पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक नरेंद्र सिंह पुंडीर एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  अब तक 445 कैम्पों का आयोजन, 3.54 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुँची सरकार

रास्ते में एक होटल के गेट के बाहर काफी सारा पानी होटल कर्मियों के द्वारा गिराया गया था। पानी में पहुंचते ही बाइक स्लिप होकर सड़क पर गिर पड़ी। इस संबंध में जब नरेंद्र सिंह के द्वारा होटल के सिक्योरिटी गार्ड को टोका गया तो उन्होंने नरेंद्र सिंह के साथ मैनेजर के कहने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। किसी तरह नरेंद्र सिंह ने भागकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

राजकीय चिकित्सालय में अपना उपचार कराया। जिसके बाद वह आरोपियों के खिलाफ तहरीर लेकर नरेंद्र नगर थाना पहुंच गए। तहरीर में नरेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अपराध: मामूली बात पर होटल वालों ने युवक को पीटा, युवक ने बचाई जान…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top