Connect with us

राहत: हुई अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक, तो अगले तीन दिन बाद राहत…

उत्तराखंड

राहत: हुई अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक, तो अगले तीन दिन बाद राहत…

देहरादून। गर्मी से बेहाल पूरा जन जीवन प्रभावित हो रखा है। लेकिन राहत की खबर यह है कि अगले तीन दिन यानी 10 जून के बाद मौसम में थोड़ी राहत मिल पाएगी। उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप बरकरार है। चटख धूप के बीच मैदानी इलाकों में लू बेहाल कर रही है। ज्यादातर इलाकों में पारा भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। हालांकि, 10 जून के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ इलाकों में हल्की बारिश की आशंका जताई है। तब तक गर्मी का प्रकोप बरकरार है रह सकता है। प्रदेश में जून की शुरुआत से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश न होने के कारण तापमान शीर्ष पर पहुंच गया है। दोपहर में चल रही लू से से मैदानी इलाकों में जीना मुहाल हो गया है। पर्वतीय इलाकों में भी चटख धूप पसीने छुटा रही है। सोमवार को भी दिनभर तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने बेहाल किया।

यह भी पढ़ें 👉  वन-क्लिक प्रणाली से 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹141.66 करोड़ की पेंशन DBT के माध्यम से हस्तांतरित…

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानों में लू का असर बरकरार रह सकता। जबकि, चक्रवाती परिसंचरण के उत्तराखंड में सक्रिय होने के कारण 10 जून से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। ऐसे में तापमान में भी कुछ गिरावट आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 170 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने कई मामलों का मौके पर किया समाधान…

 

राहत: हुई अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक, तो अगले तीन दिन बाद राहत…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top