Connect with us

Good News: खिलखिलाई धूप, सुचारू हुई चारधाम यात्रा…

उत्तराखंड

Good News: खिलखिलाई धूप, सुचारू हुई चारधाम यात्रा…

बारिश और बर्फबारी के बाद मंगलवार को रोकी गई चारधाम यात्रा बुधवार को मौसम साफ होने के बाद सुचारु हो गई है। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा भी सुचारु हो गई है।

केदारनाथ सहित बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में मौसम साफ होने के बाद तीर्थयात्री इन धामों की ओर रवाना हुए। मंगलवार को मौसम खराब होने के बाद केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की यात्रा रोकी गई थी और हजारों तीर्थयात्री विभिन्‍न पड़ावों पर रोके गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी हकीकत परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम

बारिश और बर्फबारी ने दूसरे दिन मंगलवार को भी चारधाम यात्रा में व्यवधान डाला। पैदल ट्रैक पर चोटिल होने के खतरे को देखते हुए केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की यात्रा मंगलवार को आधे दिन ही चल पाई। इन धामों में दर्शन के लिए जाने वाले करीब 12 हजार श्रद्धालुओं को पड़ावों पर ही रोका गया। इन्हें बुधवार सुबह आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। वहीं बदरीनाथ धाम व गंगोत्री की यात्रा सुचारू रही।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी

धुंध की वजह से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरे दिन ठप रहीं। सुबह के वक्त केवल तीन ही उड़ान हो पाईं। केदारनाथ धाम में सुबह नौ बजे बारिश और बर्फबारी शुरू हुई, जो दोपहर एक बजे तक चली। अलग-अलग चरणों में पड़ावों से करीब दस हजार श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया गया, लेकिन बारिश को देखते हुए दोपहर 12 बजे करीब आठ हजार यात्रियों को पड़ावों पर ही रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण…

एहतियातन गौरीकुंड से घोड़ा व खच्चरों की आवाजाही भी रोक दी गई। दोपहर तक केवल पैदल तीर्थयात्रियों को पड़ावों तक जाने की अनुमति दी गई। दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया। बारिश के चलते यमुनोत्री धाम की यात्रा दोपहर 12 बजे तक ही चल पाई। इसके बाद करीब चार हजार यात्रियों को जानकीचट्टी व अन्य पड़ावों पर ही रोक दिया गया।

Good News: खिलखिलाई धूप, सुचारू हुई चारधाम यात्रा…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top