Connect with us

हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से होटल मैनेजर की मौत, परिजनों में चीख पुकार,,

उत्तराखंड

हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से होटल मैनेजर की मौत, परिजनों में चीख पुकार,,

कुमांऊ। हल्द्वानी के गौलापार में दुखद सड़क हादसा होने की ख़बर आ रही है जिसमें स्कूटी से घर लौट रहे होटल मैनेजर की स्कूटी पर प्रतापपुर के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश.. .

पुलिस के अनुसार किशनपुर गौलापार निवासी दीपक महतोलिया (29) पुत्र गोपाल दत्त महतोलिया खेड़ा स्थित एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बुधवार देर रात वह स्कूटी से घर जा रहे थे। इस बीच प्रतापपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी पर जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें सड़क पर पड़ा देख इसकी सूचना परिजनों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  हाईटेक कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की 24×7 निगरानी, आपदा प्रबंधन को मिली तकनीकी मजबूती

सूचना पर पहुंचे दीपक का छोटा भाई नरेश उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘आदर्श चम्पावत’ के साथ ‘आदर्श उत्तराखंड’ का संकल्प होगा साकार: सीएम धामी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top