Connect with us

आर्मी कैडेट कालेज (एसीसी) के 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर मुख्यधारा में हुए शामिल…

उत्तराखंड

आर्मी कैडेट कालेज (एसीसी) के 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर मुख्यधारा में हुए शामिल…

IMA POP: भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में आर्मी कैडेट कालेज (एसीसी) के 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर शामिल हो गए हैं। आईएमए में शुक्रवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। एसीसी 69 कैडेट ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। ये कैडेट जल्द ही भारतीय सेना में अधिकारी बनेगे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

मीडीया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को अकादमी के चेटवुड सभागार में आयोजित एसीसी के 120 वें दीक्षा समारोह में इन कैडेट को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री प्रदान की गई। आइएमए में अब एक साल का प्रशिक्षण लेकर यह कैडेट बतौर अधिकारी सेना में शामिल होंगे। उपाधि पाने वालों में 31 कैडेट विज्ञान और 38 कैडेट कला वर्ग के हैं। अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल विजय कुमार मिश्रा ने कैडेट को दीक्षित किया।

यह भी पढ़ें 👉  तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण में तेजी, डीएम ने किया निरीक्षण…

बताया जा रहा है कि इन कैडेट में चीफ आफ आर्मी स्टाफ मेडल में प्रबीन कुमार सिंह को स्वर्ण तो आलोक सिंह को रजत जबकि मनीष गिरी को कांस्य मिला है। वहीं कमांडेंट सिल्वर मेडल में  प्रबीन कुमार सिंह को सर्विस ट्रेनिंग, आलोक सिंह को कला और प्रबीन कुमार सिंह को विज्ञान में मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top