Connect with us

दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, भैया दूज के बाद बहन के घर से लौट रहा था घर…

उत्तराखंड

दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, भैया दूज के बाद बहन के घर से लौट रहा था घर…

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर हरिद्वार से आ रही है। यहां लक्सर के पास भैया दूज मनाकर बहन के घर से लौट रहा युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया । हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लक्सर में खानपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक की बहन की शादी लक्सर के पास हुई थी। वह भैया दूज मनाने बहन के घर आया था। यहाँ से वापस लौटते वक़्त रास्ते में खानपुर थाना क्षेत्र में कुड़ी हबीबपुर गांव के पास गलत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन की उसकी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।”

यह भी पढ़ें 👉  परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर धामी सरकार का सख़्त एक्शन, प्रदेशव्यापी जांच के निर्देश

हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में अलग बाइक पर सवार धामपुर निवासी संजीव शर्मा और प्रिंस भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है। वहीं मृत युवक की पहचान विवेक भार्गव निवासी हिम्मतनगर सहारनपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विज़न से बदली उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा की तस्वीर, उपलब्धियों का वर्ष रहा वर्ष 2025
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top